spot_img
spot_img
Saturday, August 22, 2026
spot_img

काशीपुर : ट्रेक्टर ट्राली ने मारी ई-रिक्शा चालक को टक्कर, मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : ट्रेक्टर ट्राली की टक्कर से एक ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि रामपुर जिले के ग्राम सूरजपुर, थाना टांडा बादली निवासी मेंहदी हसन (60 वर्ष) पुत्र अली हसन ई-रिक्शा चलाता था। वह धीमरखेड़ा में ई-रिक्शा से सवारियों को उतार रहा था। इस बीच एक ट्रेक्टर ट्राली ने ई-रिक्शा चालक मेहंदी हसन को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। दो बेटों व दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles