spot_img
spot_img
Tuesday, October 6, 2026
spot_img

नीली बत्ती लगाकर घूम रहा फर्जी आईबी अधिकारी गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : कार पर नीली बत्ती लगाकर घूम रहे फर्जी आईबी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से एयरगन, फर्जी आईकार्ड आदि बरामद हुए हैं।

आपको बता दें कि जनपद नैनीताल में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन तथा वाहनों की सघन चेकिंग के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में एसपी मनोज कुमार कत्याल, एएसपी/सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में दिनांक 12.09.2026 को थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान काठगोदाम की ओर से एक हुंडई कार संख्या यूपी 25 सीएस 9327 आती दिखाई दी। कार पर लाल-नीली बत्ती तथा ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई।

चालक ने स्वयं को आईबी अधिकारी बताते हुए एक आईडी कार्ड प्रस्तुत किया तथा अपना नाम मौ. मोहासिब खान (24 वर्ष) पुत्र मौ. अयूब खान, निवासी शाहबाद गेट, मौहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस द्वारा उसके पद एवं नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगे जाने पर वह सकपकाने लगा और संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। आईडी कार्ड एवं दस्तावेजों की सत्यता पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई।

तलाशी में वाहन के डैशबोर्ड सेकृफर्जी आईबी आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित फर्जी कागजात, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, नीली बत्ती लगी हुंडई कार, कार पर लगा ‘भारत सरकार’ का बोर्ड बरामद हुआ।

पूछताछ में मोहासिब ने बताया कि रौब दिखाने के उद्देश्य से एयरगन रखी थी तथा उसके पास मौजूद आईबी का आईडी कार्ड एवं संबंधित दस्तावेज फर्जी हैं।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी द्वारा कपटपूर्वक स्वयं को आईबी अधिकारी/जवान प्रदर्शित करने के उद्देश्य से फर्जी आईडी कार्ड एवं दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया तथा कार को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया।

पुलिस टीम में एसआई कृपाल सिंह, कां. मौ. अजहर तथा सुनील टम्टा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles