विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कोतवाली आईटीआई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 3 वारंटी (एक आदमी, उसकी पत्नी और पुत्री) को किया गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश-निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा काफी लंबे समय से कोर्ट में अनुपस्थित हो रहे वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
गिरफ्तार वारंटी-
1- संदीप मिश्रा पुत्र कृष्ण चंद्र
2- पूनम मिश्रा पत्नी संदीप मिश्रा
3- कोमल मिश्रा पुत्री संदीप कुमार मिश्रा
निवासीगण श्यामपुरम कॉलोनी, आईटीआई, काशीपुर
पुलिस टीम में एसआई बसंत पंत, मीनाक्षी मनराल, हे.कां. सिराज हुसैन व कां. धर्मेन्द्र भारती शामिल थे।
क्याा था मामला –
आपको बता दें कि दि. 16.05.2023 की रात्रि के लगभग 8.45 बजे कां. कैलाश तोमक्याल प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के साथ सरकारी वाहन से ड्राईवर कां. दीपक जोशी के साथ गश्त करते हुए मोटेश्वर महादेव मन्दिर से श्यामपुरम से होते हुये पुलिया के पास पहुंचे तो पुलिया के बायीं तरफ एक व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण कर टुक-टुक लगाकर तम्बाकू व अन्य उत्पाद बेचा जा रहा था
कैलाश तोमक्याल ने बताया कि उक्त व्यक्ति से कहा गया कि तुम सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण कर कोई कार्य मत करो, क्योंकि वर्तमान में शासन द्वारा अतिक्रमण अभियान भी प्रचलित है। वह व्यक्ति जिसका नाम संजीव मिश्रा निवासी श्यामपुरम है, जो पूर्व में भी अवैध अतिक्रमण करता था, जिसे कई बार वहां से हटाया गया था। वहां से हटने को कहने पर वह गुस्सा हो गया और पुलिस से गाली गलौच करने लगा।
कैलाश तोमक्याल ने बताया कि तभी उसकी पत्नी भी चिल्ला कर गाली गलौच करने लगी, तभी उनकी एक लड़की मौके पर आई और पुलिस वालों को गाली देने लगी और कहने लगी की हम यहीं पर अतिक्रमण करेंगें और देखते हैं कि तुम हमें कैसे हटाओगे और चिल्ला-चिल्लाकर गाली देने गली।
कैलाश तोमक्याल ने बताया कि क्योंकि उनके साथ कोई महिला पुलिस नहीं थी, जिस कारण से महिला सम्बन्धी मामला होने के कारण पुलिसकर्मी मौके से आ गये। उक्त संजीव मिश्रा, उसकी पत्नी व उसकी लड़की द्वारा पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाते हुये वदतमीजी व गाली गलौच की गयी।
जिसके बाद कां. कैलाश तोमक्याल की तहरीर के आधार पर उक्त तीनों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिस मामले में तीनों तब से फरार चल रहे थे।



