spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

काशीपुर : डीटीडीसी कोरियर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : टांडा उज्जैन चौकी क्षेत्र में ढकिया गुलाबो रोड पर डीटीडीसी कोरियर सर्विस के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के करण देर रात भड़की आग ने पैकेटों में रखी दवाइयां व अन्य जरूरी कोरियर के पैकेट जलाकर खाक कर दिए। सुबह स्थानीय लोगों ने कोरियर सर्विस के ऑफिस से धुआं उठता देख मामले की सूचना दमकल कर्मियों को दी। जिस पर दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों कि मशक्क़त के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक ढकिया गुलाबो रोड पर डीटीडीसी एक्सप्रेस लि. कोरियर सर्विस का गोदाम और ऑफिस है। बताते हैं कि देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण कोरियर सर्विस में आग भड़क उठी। सुबह अग्निकांड की भनक लगने पर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में 2 फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पहुंचकर फायर यूनिट द्वारा हाई प्रेशर पंप से पंपिंग कर आग पर पानी डालना आरंभ किया व आग को आगे बढ़ने से रोकते हुए व सामान को जलने से बचाते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। आग से कोरियर गोदाम में रखा सामान जैसे मसाले, बिजली का सामान, चिप्स, दवाईयां इत्यादि सामान जल कर राख हो गया।

फायर यूनिट में लीडिंग फायरमैन खीमानंद, चालक संदीप शर्मा, दीपक राठौर, प्रकाश चंद्र, अमरीश कुमार, विनोद कुमार, जगदीश प्रसाद शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles