spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

काशीपुर : टैक्सी के रूप में चलने वाली पांच प्राइवेट कारें सीज, मचा हड़कंप

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : प्राइवेट गाड़ियों को टैक्सी के रूप में संचालित करने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच कारों को कब्जे में लेकर उन्हें सीज कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति नियम विपरीत गाड़ी चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान पांच ऐसी कारों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया जो प्राइवेट होते हुए बाकयदा टैक्सी के रूप में संचालित की जा रही थी।

बताया गया कि ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मौहम्मद रफीक पुत्र नसीर अहमद की एक्सयूवी 500 कार संख्या यूपी 21 एएक्स 0006, मुखत्यार पुत्र बुद्धू अली की कार संख्या यूपी 14 ईटी / 5991, यहीं के अरमान पुत्र फजर अली की कार संख्या यूके 07 एडब्ल्यू / 0638, मौहल्ला कविनगर निवासी मनोज पुत्र राजेश की कार संख्या यूके 18 एवी / 0701 तथा मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी हसीबउद्दीन पुत्र रजा हुसैन की जाइलो कार संख्या यूके 18 ए / 7437 पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दी। पुलिस की इस कार्यवाही से मुरादाबाद रोड स्थित अवैध टैक्सी स्टैंड तथा पटेल नगर स्थित टैक्सी स्टैंड पर हड़कंप मचा हुआ है।

उधर, शराब के नशे में चूर होकर मोटरसाइकिल पर फर्राटा भर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ कर सख्त ताकीद करते हुए बाइक को सीज कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम खरमासा, काशीपुर निवासी नरेंद्र पंत पुत्र अंबा दत्त पंत शराब के नशे में चूर होकर मोटरसाइकिल संख्या यूके 18 डी / 8374 और फर्राटा भर रहा था। इसी दौरान वाहन चेकिंग कर रही पुलिस के अधिकारियों ने बाइक कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles