spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

शर्मनाक : गर्भवती महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर 3 किमी घुमाया, क्रिेकेट के बैट से की पिटाई

गुना (महानाद) : मध्यप्रदेश के गुना में 5 महीने की गर्भवती महिला के साथ अमानवीय घटना सामने आई है। गर्भवती महिला के ससुरालियों ने महिला के कंधे पर एक बच्चे को बैठाकर उसे 3 किमी तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर नंगे पैर घुमाया और पूरे रास्ते उसकी महिला को लाठी-डंडे व क्रिेट बैट से पिटाइ्र की और पत्थर भी मारे।

घटना 6 फरवरी की है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी ससुर, जेठ व देवर को के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया लेकिन महिला के प्रति संवेदनहीनता दिखाते हुए उन्हें थाने से ही जमानत दे दी।

बता दें कि गुना के बांसखेड़ी गांव की रहने वाली महिला को दो महीने पहले उसका पति सीताराम सांगई गांव में डेमा के घर छोड़कर इंदौर चला गया। जाते वक्त उसने कहा कि वह अब उसे अपने साथ नहीं रख सकता, इसलिए तुम डेमा के साथ ही रहो। 6 फरवरी को महिला के ससुर गुनजरिया वारेला, जेठ कुमार सिंह, केपी सिंह और रतन आए और घर चलने के लिए कहा। महिला ने मना किया तो उसे पीटने लगे और उसके कंधेे पर गांव के एक लड़के को बैठा दिया और सांगई से बांसखेड़ी ससुराल तक 3 किमी तक नंगे पैर ले गए। महिला पांच महीने की गर्भवती है। लेकिन उसके ससुर और जेठ उसे घसीटते रहे। डंडे, पत्थर, क्रिकेट के बल्ले से पैरों में मारते रहे। इस दौरान पति का भी फोन आया। उसने सबसे उसे छोड़ने को कहा लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294 (गाली देना), धारा 323 (धक्का देना, चांटा मारना), धारा 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। सभी धाराएं जमानती हैं। इनमें तीन महीने से लेकर दो साल तक की सजा हो सकती है।

वहीं, गुना के एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि उक्त घटना मेरे पदभार संभालने से पूर्व हुई है। वे इस मामले में सख्त धाराएं लगाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles