spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज़ : रेलवे फाटक के पास कार ने मारी युवती को टक्कर, मौत

हल्द्वानी (महानाद) : बच्चे के लिए दूध लेने जा रही 28 साल की युवती को काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल रेलवे फाटक के पास कल रात्रि एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।

रेलवे के आईडब्ल्यूएस विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात काठगोदाम के शीशमहल स्थित रेलवे फाटक निवासी साहब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति (28 वर्ष) की शादी उ.प्र. के बदायूं जिले के उझानी निवासी युवक के साथ की थी। फिलहाल वह उनके साथ ही रह रही थी। कल रात्रि वह उन्हें काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खाने का टिफिन देने गई थी। टिफिन देकर जब वह घर लौटी तो उसके 5 साल के बेटे ने बिस्किट और दूध की जिद करनी शुरू कर दी जिस पर ज्योति बच्चे को घर पर ही छोड़कर दुकान से दूध लेने चली गई। इसी बीच जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि उसका बायां हाथ शरीर से अलग हो गया।

एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सीपीयू के त्रिलोक सिंह ने उसे सुशीला तिवार अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ज्योति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles