spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

ताऊ के बेटे की जान लेने को गोली चलाने वाला ‘गोपी’ गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने ताऊ के बेटे की जान लेने को गोली चलाने वाले गुरप्रीत सिंह ‘गोपी’ को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिह नगर के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मुकदमा धारा- 109/351(2) 352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त गुरप्रीत सिंह ऊर्फ गोपी पुत्र स्व. सेवा सिह निवासी ग्रीन पार्क के पीछे, डिबिडिबा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को दिनांक 15-08-2025 को काशीपुर बाईपास रोड, रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।

गुरप्रीत सिंह ऊर्फ गोपी द्वारा घटना में उसके द्वारा प्रयोग किये गये अवैध 315 बोर को तमंचे के बरामद होने पर अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि गुरप्रीत सिह उर्फ गोपी द्वारा दिनांक 21-05-2025 को अपने साथी विक्रमजीत सिह ऊर्फ जोरा जट पुत्र प्रेम सिंह निवासी सुल्तानपुर विण्ड ग्राम, पुरानी चौकी, नहर वाला थाना, जिला अमृतसर, पंजाब के साथ मिलकर इन्द्रा कालोनी, रुद्रपुर में अपने ताऊ के बेटे जगजीत सिंह ऊर्फ मिन्टू के साथ पुरानी पारिवारिक रंजिश को लेकर उसे जान से मारने की नीयत से उसके घर पर आकर फायर किये गये थे। जिस सम्बन्ध में जगजीत सिह ऊर्फ मिन्टू द्वारा कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया था। उक्त घटना के पश्चात उक्त गुरप्रीत सिंह ऊर्फ गोपी फरार हो गया था। जिसे कल गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त विक्रमजीत सिह ऊर्फ जोरा जट पूर्व में दिनांक 23-05-2025 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस टीम में कोतवाल रुद्रपुर मनोज रतूड़ी, एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई होशियार सिंह, धीरज टम्टा, कां. विरेन्द्र सिह तथा शंकर भट्ट शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles