spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

जीएसटी विभाग की तबाड़तोड़ छापेमारी, पान मसाला और गुटखा जब्त

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड सरकार द्वारा सिन टैक्स चोरी को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। उक्त क्रम में पान मसाला, गुटखा, बीड़ी और तंबाकू में होने वाली कर चोरी के खिलाफ देहरादून जीएसटी यूनिट द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जीएसटी डिपार्टमेंट ने देहरादून के राजा रोड स्थित कई गोदामों में छापेमारी की।

देहरादून के राजा रोड स्थित पान मसाला के कई गोदामों में जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर पीएस डुंगरियाल और ज्वाइंट कमिश्नर अजय सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान जीएसटी की टीम ने 50 नग पान मसाला और गुटखा सीज किए।

आपको बता दें कि सिन गुड्स वे वस्तुएं होती हैं, जो समाज के लिए हानिकारक मानी जाती हैं। जैसे पान मसाला, गुटखा, बीड़ी और तंबाकू। वे वस्तुएं जो समाज के लिए हानिकारक होती हैं, उन पर लगाम लगाने के लिए इन्हें टैक्स की उच्च श्रेणी में रखा जाता है, जिसे सिन टैक्स कहा जाता है। विशेष तौर से सिन टैक्स की श्रेणी में बीड़ी, शराब, तंबाकू, कैंडीज, ड्रग्स, कोल्ड ड्रिंक, फास्ट फूड, कॉफी, चीनी और जुए को रखा गया है।

डिप्टी कमिश्नर अजय बिरथरे ने बताया कि सीज किए गए 50 नग पान मसाला और गुटखा में से 26 नग में की जा रही टैक्स चोरी के तकरीबन 6 लाख रुपए नियमानुसार वसूले गए हैं। उन्होंने बताया कि बचे हुए अन्य पान-मसाला और गुटखा के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। वहीं, अगर दस्तावेज गलत पाए जाते हैं तो इन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles