spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

काशीपुर : मानपुर रोड पर पिंजरे में फंसा गुलदार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर में पिछले काफी समय से आतंक का पर्याय बना गुलदार आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया। काशीपुर रेंज स्टाफ द्वारा गुलदार का सफल रेस्क्यू कर उसे फाटो रेंज के जंगलों में छोड़ दिया गया।

आपको बता दें कि मानपुर रोड स्थित कौशाम्बी कॉलोनी में पिछले काफी समय से गुलदार की आवाजाही के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। गुलदार द्वारा कुत्तों आदि पर भी हमला किया जा चुका था। जिस कारण कालोनीवासी काफी दहशत के साये में जीने को मजबूर थे। वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए कौशांबी कॉलोनी में लगाये पिंजरे में गुलदार पहले भी फंस चुका था लेकिन तब वह पिंजरा तोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद काशीपुर वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एक बार फिर से कौशांबी कॉलोनी में अन्य पिंजरे भी लगाए गए थे। देर रात गुलदार उन्हीं में से एक पिजरे में फंस गया।

वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया कि पिंजरे में आए गुलदार की उम्र 2-2.5 वर्ष है। वह नर गुलदार है। जिसे सकुशल फाटो रेंज के जंगलों मेें छोड़ दिया गया है।

गुलदार का सफल रेस्कयू करने वाली टीम में वन दरोगा बृजेश शर्मा, सरजीत सिंह, वन आरक्षी संदीप सिंह, गोविंद प्रसाद, नवीन चन्द्र, सुरेश चंद्र दैनिक श्रमिक आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles