spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

काशीपुर : छात्रसंघ अध्यक्ष बने गुरकीरत, सचिव बने फैजुल रहमान

विकास अग्रवाल/आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में गुरकीरत सिंह अध्यक्ष चुने गये हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के उम्मीदवार सूर्यम श्रीवास्तव को 519 मतो से परााजित किया। गुरकीरत को 1476 तो सूर्यम श्रीवास्तव को 957 वोट मिले।

वहीं, सचिव पद पर फैजुल रहमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभय अरोरा को 13 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक शर्मा ने मौहम्मद फैजान को 548 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर सोनिया ने तुषार गुप्ता को 559 वोटों से हराया।

विश्वविद्यालय प्रतिनिध पर जतिन कुमार ने मारै. अनस को 492 वोटों से हराया। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अमन सिंह ने मौ. शादाब को 593 वोटों से हराया।

उधर, उपाध्यक्ष पद पर रिशु सिंह, छात्रास उपाध्यक्ष पद पर कु. हरजिंदर, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर रजत तिवाड़ी तथा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर सुनील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

देखें पूरी लिस्ट –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles