spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल की गुरमान कौर ने 97% अंक प्राप्त कर बनाई फर्स्ट पॉजिशन

जसपुर (महानाद) : ग्राम किशनपुर, जसपुर निवासी एवं जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा गुरमान कौर ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 97% मार्क्स लेकर अपनी क्लास में फर्स्ट पोजिशन हासिल की है।

गुरमान कौर के पिता सुन्दर सिंह खेती बाड़ी का कार्य करते हैं तथा उनकी माता रजवंत कौर गृहिणी हैं। गुरमान कौर और उनके माता पिता ने सफलता के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह और प्रबंधक सोहन सिंह सहोता का आभार व्यक्त किया है।

गुरमान ने अंग्रेजी में 98, हिन्दी में 96, गणित में 93, साइंस में 98, सोशल साइंस में 95 तथा इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles