spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

हैवानियत : साली की हत्या कर किया रेप, अब पहुंचा जेल

गदरपुर (महानाद) : पुलिस ने महिला की हत्या और रेप के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि विगत 31 अक्टूबर 2021 को भोला कालोनी, वार्ड नं. 2, गदरपुर जिला उधम सिंह नगर निवासी तालिब पुत्र वकील ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शाईस्ता (21 वर्ष) की शादी 2 साल पहले बड़ा हुसैनपुर, मुरादाबाद निवासी इमरान से हुई थी। एक वर्ष से अपने पति को छोड़कर वह अपने मायके भोला कालोनी गदरपुर में रह रही थी। 30 अक्टूबर 2021 की दोपहर को जब वह अपने परिवार के साथ अपनी साली की शादी सम्पन्न होने के बाद अपने घर वापस आया तो देखा कि शााईस्ता अपने कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी है। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका शाईस्ता के कमरे से एक खून आलूदा सिलबट्टा व अन्य वस्तुएं पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर तालिब की तहरीर के आधार पर एफआईआर सं. 347/2021 धारा 302 आईपीसी बनाम दर्ज किया गया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस सनसनीखेज घटना के अनावरण हेतु एसएसपी ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। घटना के अनावरण हेतु तालिब व अन्य गवाहों से पूछताछ की गई तथा घटना स्थल के आसपास व राष्ट्रीय राजमार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन किया गया तो घटना स्थल के आस पास दिनांक 29/30/10/2021 की रात्रि एक व्यक्ति बैग के साथ आता-जाता दिखाई दिया। जिसकी पहचान मृतका के भाई तालिब, उसकी बहन नूर बानू तथा नूर बानू की दोस्त प्रीति वाल्मिकी ने, नूर बानू के पति आरिफ पुत्र जाहिद हुसैन निवासी आबिद मार्केट, वाई 6, करूला, थाना कटघर, मुरादाबाद उ.प्र. के रूप में की गयी।

प्रीति वाल्मिकी ने अपने बयानों में बताया कि दिनांक 29.10.2021 की देर रात्रि आरिफ उसके घर पर भी आया था। आरिफ ने शाईस्ता व नूर बानू से पारवारिक कलह/नाराजगी के चलते जान से मार देने की बात भी अपने बयानों में बतायी थी। उक्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त आरिफ उपरोक्त का नाम मृतका शाईस्ता की हत्या करने में प्रकाश में आया। पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयासों के उपरान्त प्रकाश में आये अभियुक्त आरिफ पुत्र जाहिद हुसैन को 11.11.2021 को समय 12.10 बजे दोपहर सूरजपुर चौराहे को जाने वाली रोड पर, मुकन्दपुर कब्रिस्तान के आगे, बिजली घर के सामने से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर आरिफ ने घर पर रखे सिलबट्टे से शाईस्ताा के सिर पर वार कर उसकी जान लेना तथा उसकी मौत के बाद उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया जाना कबूल किया। गिरफ्तार आरिफ के पास से दो मोबाईल बरामद हुए है जो कि शाईस्ता के थे।

आरिफ ने बताया कि शाईस्ता के हत्या करने के बाद वह इमा डोल, काठमांडू, नेपाल भाग गया था। जहां पर वह पूर्व से ही पीतल के बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में ढलाई का काम करता था। तथा अब वह अपनी पत्नी नूर बानू को जान से मारने के उद्देश्य से गदरपुर आया था। आरिफ द्वारा अपने जुर्म की स्वीकारोक्ती व बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 404/376 भादवि की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में एसएचओ गदरपुर विजेन्द्र शाह, एसआई सुनील सुतेड़ी, हरविन्दर कुमार, रमेश चन्द बेलवाल, प्रकाश चन्द भट्ट, कां. इमरान खान, अरविन्द सिंह, दीपक जोशी, जीवन कुमार तथा महिला कां. ललिता कोरंगा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles