spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवती ने डर के कारण लिखा दिया गैंगरेप का मुकदमा-एसएसपी

हल्द्वानी (महानाद) : कल हल्द्वानी में हुई सनसनीखेज वारदात के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि युवती द्वारा 4 युवकों पर गैंगरेप का आरोप झूठा है। युवती ने बयान दिया है कि उक्त 4 युवकों ने उसके साथ छेड़छाड की थी जिससे वह डर गई और उसने उक्त युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा लिखा दिया।

एसएसपी मीणा ने बताया कि सर्विलांस टीम, जांच अधिकारी द्वारा की गई जांच, मेडिकल जांच व युवती के बयान के बाद गैंगरेप की धाराओं को छेड़छाड़ की धाराओं में बदला गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles