spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

ग्रापए ने हर्ष के साथ मनाया पत्रकार गोविन्द शर्मा का 70वां जन्मदिन

देवबंद (महानाद) : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द शर्मा का 70वां जन्मदिन बड़े हर्ष के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष प्रशान्त त्यागी व ब्लॉक अध्यक्ष मनदीप शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द शर्मा को उनके पत्रकारिता के सफल 50 वर्ष पूरे करने पर सम्मानित करते हुए शुभकामनाये दीं।

इस अवसर पर गोविन्द शर्मा की लम्बी उम्र के लिए सभी ने कामना की। प्रशान्त त्यागी ने कहा कि गोविन्द शर्मा (गुरुजी) का वरदहस्त हम सब के सिर पर बना रहे।

कार्यक्रम में प्रशान्त त्यागी, मनदीप शर्मा, अफजाल सिद्दीकी, राजकुमार जाटव, आसिफ सागर, ओमवीर सिंह, सुधीर भारद्वाज, इकराम अंसारी, मुजक्किर अहमद, संजय सैनी, बलबीर सैनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles