spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

हिन्दूवादी संगठनों ने उठाई अंकिता के हत्यारों को फांसी दिये जाने की मांग

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : धर्मयात्रा महासंघ व हिन्दूवादी संगठनों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजकर झारखण्ड की बिटिया अंकिता की नृशंस हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी व फांसी दिये जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि झारखण्ड के दुम्का में दिन के उजाले में विद्यालय कक्ष में अध्ययनरत छात्रा अंकिता की एक वहशी मनचले शाहरुख द्वारा पेट्रोल छिड़ककर हत्या से सभी देश वासियों में आक्रोश है। इस घटना से झारखण्ड पुलिस संदेह के घेरे में है। एक नाबालिग लड़की को बालिग दिखाना और मामले के तथ्यों में भारी उलट फेर करके आरोपी को गिरफ्तार न करना झारखण्ड पुलिस के दोषपूर्ण रवैये को दर्शाता है। लगभग बारह दिन की लम्बी अवधि बीत जाने के बावजूद शाहरुख नामक मुस्लिम युवक की गिरफ्तारी न होने से हिन्दू समाज में भारी रोष व्याप्त है।

धर्मयात्रा महासंघ महानगर काशीपुर तथा अन्य हिन्दूवादी संगठनों के अनेकों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से इस अमानवीय कृत्य का संज्ञान लेते हुए आरोपी शाहरुख की तुरन्त गिरफ्तारी किये जाने व फांसी की सजा दिये जाने का आग्रह किया। साथ ही झारखण्ड पुलिस के दोषी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्य न करने के कारण उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में गुरविंदर सिंह चण्डोक, कृष्ण कुमार अग्रवाल, नितिन शर्मा, धर्मेन्द्र तुली, सौरभ चतुर्वेदी, मोनू शर्मा, डॉ. महेश अग्निहोत्री, क्षितिज अग्रवाल, वीरेन्द्र कुमार चौहान, संदीप तिवारी, विपिन कुमार अग्रवाल, संजय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश अरोरा एड. आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles