रुद्रपुर (महानाद) : डीएम उधम सिंह नगर ने कल 19 जुलाई 2025 को जिले के सभी 1-12 तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी है।
छुट्टी का आदेश जारी करते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 18 जुलाई 2025 से 24 जुलाई 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं औसत से अधिक वर्षा एवं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं। वर्तमान में पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन दिनांक 19.07.2025 (शनिवार) को बन्द रहेगा।
अतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।



