spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

जसपुर : मौहल्ला पट्टी चौहान में आज रात्रि 8 बजे होगा होलिका दहन

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : होली पर्व को लेकर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बैठक कर रंग वाले दिन होलिका दहन ना कराकर एक दिन पूर्व होली पूजन की संध्या को कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया। मौहल्ला चौहान निवासी रवि कुमार पधान ने उपजिलाधिकारी जसपुर को पत्र भेजकर अवगत कराया कि मौहल्ला पट्टी चौहान में होलिका दहन अब तक रंग वाले दिन दोपहर 12 बजे के लगभग होता चला आ रहा था। परंतु अब सभी समाज के लोगों एवं ब्राह्मणों के परामर्श के बाद शुभ मुहूर्त 7 मार्च मंगलवार को होली पूजन वाले दिन रात्रि 8 बजे किया जाएगा। इसमें सभी समाज के लोगों की सहमति है।

रवि पधान ने बताया कि अब भविष्य में भी होली पूजन वाले दिन ही होलिका दहन किया जाएगा तथा रंग वाले दिन केवल रंग और होली मिलन कार्यक्रम होगा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलौत ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व कोतवाली में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में समाज के सभी लोगों एवं पुलिस के सामने एक दिन पहले होली दहन कराने का प्रस्ताव भी रखा था। उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग 4 वर्ष पूर्व नगर के संभ्रांत पंडित नंदिनी प्रसाद दुबे ने भी रंग वाले दिन होलिका दहन की परंपरा को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि होलिका दहन निर्धारित समय पर ही किया जाना चाहिए। हालांकि समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर होलिका दहन का समय बदल तो गया पर इसमें भी विरोध के स्वर उठने लगे।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष बलराम सिंह तोमर का कहना है कि जो परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। उसे चंद लोगों ने बैठकर बदल कैसे दिया। हमें मीटिंग की कोई सूचना नहीं मिली। आज मंगलवार को प्रातः 10 बजे कोतवाली परिसर में पुनः समाज के चंद लोगों ने मिलकर बलराम सिंह तोमर को मनाया। उन्होंने कहा कि शुरू मुहूर्त अनुसार ही होली का दहन किया जाना चाहिए। बरहाल आज मंगलवार को रात्रि 8 बजे मौहल्ला चौहान में होलिका दहन किया जाएगा।

वहां रवि कुमार प्रधान, तरुण गहलौत, अभिषेक चौहान, अतुल सिंह गहलौत, सनी प्रधान, बिभु शर्मा, कुलदीप प्रधान, नीरज पधान, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, रूबी पधान, चेतन बंसल, सुधीर विश्नोई आदि मौजूद रहे।

आपको बता दें कि जसपुर में मुख्यतः दो स्थानों परहोलिका दहन दहन किया जाता है। मौहल्ला पट्टी चौहान में होलिका दहन दहन होली पूजा वाले दिन मंगलवार को रात्रि 8 बजे होगा। जबकि मौहल्ला जटवारा में होलिका दहन दहन रंग वाले दिन बुधवार को ही किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles