spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रही है जनता : हनी पाठक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक स्टेशन रोड पर स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पर पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला एवं भगवान श्री राम का प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में हनी पाठक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता ले रही है। कुमाऊं एवं गढ़वाल में इस समय लगातार प्रगति हो रही है। पहाड़ों पर शुद्ध पानी की व्यवस्था के लिए सरकार सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया गया, जिससे जनता को पीने का पानी अब 24 घंटे निरंतर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा शासन में विकास चरम सीमा पर है। जहां देहरादून से दिल्ली तक ढाई घंटे की दूरी के लिए सड़कों का निर्माण किया गया तथा विभिन्न एक्सप्रेस बनाए गए हैं। उद्योग धंधों के लिए सरकार ने विभिन्न कार्य किए गए हैं। नैनीताल में उन्होंने सबसे बड़ा पार्किंग स्थल बनवाने के लिए कार्य किया व काशीपुर क्षेत्र में आधुनिक पार्किंग की भी नींव रखी। निवर्तमान सांसद अजय भट्ट द्वारा काशीपुर से धामपुर के लिए रेलवे के सर्वे की केंद्र से स्वीकृति दिलवाई जिस पर कार्य शीघ्र शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए नकल विरोधी कानून को पास कर यह सिद्ध कर दिया है कि नकल विरोधी अब कोई भी इस कार्य में करने से पहले 100 बार सोचेगा। मोदी सरकार ने कोरोना काल में भी देश की भलाई के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा की जब कोरोना काल से सम्पूर्ण विश्व जंग लड़ रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही प्रयासों से भारत में वैक्सीन का निर्माण किया गया। जिसमे देश के लोगों ने उनके कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा का जीत का परचम लहराएगा और इस बार भी भाजपा नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों के दम पर 400 सीटों पर विजय करेगी।

इस दौरान निवर्तमान महापौर उषा चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ईश्वर चंद गुप्ता, पुष्कर बिष्ट, रिकी पोंटिंग, डॉ. गिरीश तिवारी, राजेन्द्र सैनी एडवोकेट, संदीप भोज, बलजीत सिंह बल्ली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles