spot_img
spot_img
Tuesday, April 28, 2026
spot_img

आज सुबह 10 बजे होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, 4 साल के कामकाज को देखकर हुआ है चुनाव

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : नवरात्रि के दूसरे दिन आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल को विस्तार दिया जायेगा। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आज सुबह 10 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

आपको बता दें कि अब राज्य के विधानसभा चुनावों में 1 वर्ष का का समय बचा है। वर्तमान में धामी कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं। तीन पद तो शुरु से भरे ही नहीं गये जबकि एक पद परविहन मंत्री चंदन रामदास के निधन तथा दूसरा पद वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। इस बीच कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें उड़ीं लेकिन विस्तार हुआ नहीं।

मिली जानकारी के अनुसार नये मंत्रियों का चयन विधायकों के पिछले 4 साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। हांलाकि अभी नामों का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन धामी मंत्रिमंडल में देहरादून, रुद्रप्रयाग-चमोली, टिहरी-उत्तरकाशी, हरिद्वार के साथ ही पिथौरागढ़-बागेश्वर, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से एक-एक वरिष्ठ, एक युवा चेहरे एवं महिला को जगह मिल सकती है।

सूत्रों अनुसार विधायक खजान दास और सुरेश गड़िया मंत्री बनाये जा सकते हैं।

dhami-cabinet-news | dehradun-news | uttarakhand-news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles