गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईजीएल ने किया 255 कर्मचारियों को सम्मानित

0
349

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्षों से सेवारत 255 कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बुधवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आईजीएल में आयोजित कार्यक्रम में आईजीएल के अधिशासी निदेशक सुधीर अग्रवाल की उपस्थिति में 30 वर्षों से सेवारत 37, 20 वर्षों से सेवारत 47 और 10 वर्षों से सेवारत 171 कर्मचारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रशासन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विक्रांत चौधरी ने किया।

इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट प्रशासन व वित्त मधुप मिश्रा, एचआर हेड राकेश कुमार, मानव शर्मा, आलोक सिंघल, आरके शर्मा, आरसी उपाध्याय सहित कंपनी के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।