spot_img
spot_img
Saturday, February 28, 2026
spot_img

परिवर्तन के मुद्दे को दरकिनार कर वकीलों ने तीसरी बार चुना हरी सिंह नेगी को बार काउंसिल का सदस्य

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता हरी सिंह नेगी एक बार फिर से सदस्य चुने गये हैं। बार काउंसिल के चुनाव में काशीपुर से जीतने वाले वे एकमात्र अधिवक्ता हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव हरी सिंह नेगी के खिलाफ परिवर्तन को मुद्दा बनाया था क्योंकि वे विगत 2 बार से उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य हैं। लेकिन वकीलों ने परिवर्तन के मुद्दे को दर किनार कर दिया और हरी सिंह नेगी को लगातार तीसरी बार उत्तराखंड बार काउंसिल का सदस्य चुन लिया। हरी सिंह नेगी 2009 से लगातार उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य हैं।

वहीं, चुनाव में काशीपुर से खड़े संदीप सहगल, सुरेन्द्र शर्मा, रचना गांधी, अफसर अली व भावना वर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।

हरी सिंह नेगी की इस जीत पर आनन्द स्वरूप रस्तोगी, विकास कुमार अग्रवाल, विवेक जैन, कैलाश प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, अक्षय नायक, नरेंद्र सिंह यादव, सर्वेश यादव, सुरेश कश्यप, पवन कुमार शर्मा अस्तित्व रस्तोगी, नागेंद्र नेगी, रवि सैनी, मंदीप चौधरी, दीपकमिश्रा, सत्येन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, बृजेश चौहान, अंजलि रस्तोगी, मनीषा चौहान, सारिका अग्रवाल, बेबी कश्यप, प्रीति कश्यप, पूनम वर्मा, गौरांशी रस्तोगी, अर्पित सौदा, जतिन यादव आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

देखें चुनाव जीतने वालों की पूरी लिस्ट –

#bar_council_of_uttarakhand_election_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles