धोखा : जसपुर में नारी रक्षा के नाम पर पिता-पुत्र ने किया बलात्कार, रिपोर्ट दर्ज

0
1769
सांकेतिक तस्वीर

पराग अग्रवाल

जसपुर (महानाद) : युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी नेता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

Advertisement

आज कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सामाजिक संगठन नारी रक्षा सेना के अध्यक्ष और उसके पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि ग्राम निवारमंडी निवासी सूरज सिंह प्रजापति नारी रक्षा सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष हैं। इनका उसके घर आना जाना था और उसने नारी रक्षा सेना का उसे कोषाध्यक्ष बनाया था। माह जून 2022 को इनके कहने से वह उसके घर एक माह तक रुकी थी। इनके घर पर ग्राम तरफ दलपत तहसील ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) निवासी गजराम सिंह भी कई बार उसके साथ रुके थे।

युवती ने बताया कि एक दिन सूरज सिंह प्रजापति अपनी पत्नी व पुत्री के साथ कहीं बाहर गए थे। इनके पुत्र जसवीर सिंह ने अपने घर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौका पाकर अश्लील फोटो एवं वीडियो भी बना ली। उसने कहा कि वह इस घटना को तेरे मां बाप और पुलिस को बताऊंगी। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उससे रुपए पैसे भी लेते रहा।

इस घटना को उसने आरोपी के माता एवम् पिता सूरज सिंह को बताया। तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर कहा कि वह उसकी लाश का भी पता नहीं चलने देगा। उसकी पहुंच बड़े नेताओं तक है। उसने कहा कि धमकी देने की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास है। उसने आशंका व्यक्त की आरोपी उसकी हत्या करा सकते हैं।

कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि नारी रक्षा सेना के अध्यक्ष सूरज सिंह प्रजापति और उसके पुत्र जसवीर सिंह के विरुद्ध धारा 328 , 376 , 506 आईपीसी के तहत घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here