spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में 2 छात्रों ने किया टॉप, इंटर में अनुष्का राणा ने मारी बाजी

रामनगर (महानाद) : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर बोर्ड ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया। बोर्ड परीक्षा में इस बार फिर से छात्राओं ने बाजी मारी है।

हाईस्कूल में विवेकानंद वीएमआईसी मंडलशेरा, बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और एचजीएस एसवीएम आईसी कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी के जतिन जोशी ने प्रदेश में टॉप किया है। दोनों छात्रों ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं एसवीएमआईसी नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल की छात्रा कनक लता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तो दिव्यम गोस्वामी, गणेश दत्त एसवीएमआईसी उत्तरकाशी, प्रिया सीऐआईसी अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग और दीपा जोशी पीपी एसवीएमआईसी नानकमत्ता, उधम सिंह नगर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज भादसी, देहरादून की अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसपीआईसी काबरी ग्रांट देहरादून के गोस्वामी गणेश दत्त तथा सरस्वती विद्या मंदिर आईसी उत्तरकाशी की छात्रा कोमल कुमारी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तो एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश के छात्र आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आपको बता दें कि बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल सती ने आज सुबह 11.30 बजे उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 90.77 रहा। इसमें 88.20 फीसदी छात्र और 93.25 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 83.23 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 80.10 फीसदी छात्र और 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

डॉ. सती ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत 1 लाख, 9 हजार, 967 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 1 लाख 6 हजार, 358 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल 2 लाख 16 हजार 325 परीक्षार्थियों को परीक्षाफल जारी हुआ। मूल्यांकन कार्य 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles