विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम में बनाए गए फव्वारे के उद्घाटन अवसर पर मेयर दीपक बाली ने कहा कि इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड द्वारा अपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर को प्रदान किया गया सहयोग सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि यह बहुमूल्य योगदान शहर के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने नगर निगम काशीपुर की ओर से इस महत्वपूर्ण सहयोग एवं सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पित भावना के लिए इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इसी मौके पर नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, आलोक सिंघल एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर, राजेश कुमार हेड एचआर एंड एडमिन, विक्रांत चौधरी एजीएम एडमिन, रमेश चंद्र उपाध्यक्ष हेड लाइजनिंग, मुक्ता सिंह सदस्य राज्य महिला आयोग, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कल्पना राणा मंडल अध्यक्ष, पार्षद शिवांश गोले, दीपा पाठक, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर चंडोक, पार्षद पुष्कर बिष्ट, विजय बॉबी, अनिल कुमार, शाह आलम, अब्दुल कादिर, अशोक सैनी, अनूप प्रताप, वैशाली गुप्ता, अनिता काम्बोज, सतीश कुमार, प्रिंस बाली, राशिद फारूकी, सीमा सागर, गुंजन प्रजापति, संजय शर्मा, कुलदीप शर्मा, मयंक मेहता, हरप्रीत सिंह हैप्पी मंडल महामंत्री, पूर्व राज्यमंत्री हफीजुर्रहमान अंसारी, चेतन अरोरा पर्यटन प्रकोष्ट संयोजक, सर्वेश बंसल क्लीन एन्ड ग्रीन, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत साहनी, अभिषेक गोयल, सतनाम सिंह मंडल उपाध्यक्ष, ईश्वर गुप्ता, मंजू यादव, प्रियंका अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल सभा, सांसद प्रतिनिधि राहुल पैगिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



