spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

छावनी परिषद में रीनल केयर सेंटर का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा

हर्षवर्धन यादव
शाहजहांपुर (महानाद) : शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में शुक्रवार को छावनी परिषद परिसर में रीनल केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिलापट का अनावरण कर केंद्र का शुभारंभ किया।

यह सेंटर आधुनिक तकनीक से युक्त है जहां जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शुभारंभ के समय तीन मरीजकृरीना मिश्रा (रामनगर), अनिल गुप्ता (नई बस्ती रेती), और ज्योति त्रिपाठी (नई बस्ती रेती)कृडायलिसिस के लिए भर्ती थे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान निदेशक रक्षा मंत्रालय लखनऊ भावना सिंह और एडम कमांडेंट कर्नल जेएस जगलान मौजूद रहे। समारोह का कुशल संचालन डॉ. इंदु अजनबी ने किया।

स्वागत भाषण परिषद सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित ने दिया और आभार प्रदर्शन मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार यादव ने किया। मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेंटर आमजन को बड़ी राहत देगा और स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा।

इस सेंटर के संचालन में प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की अहम भूमिका है। उपस्थित स्टाफ में शामिल रहे –
मेडिकल ऑफिसर – डॉ. उदय चंद्र निषाद दृ
हांस रीनल केयर सेंटर इंचार्ज – शोभित वर्मा दृ
सीनियर डायलिसिस टेक्नीशियन – गुरविंदर सिंह दृ
वार्ड असिस्टेंट – अखिलेश यादव
हाउसकीपिंग स्टाफ – मानली

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश पांडेय, डॉ. विकास खुराना, गजेन्द्र गंगवार, राजेश कुमार, शाहनवाज खान, विकास पांडेय, विनीत मिश्रा, भूपेन्द्र कुमार सिंह ‘भन्नू’ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles