spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

निर्दलीय प्रत्याशी सकीना बेगम ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी योग्यता गोस्वामी को समर्थन

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : जिला पंचायत चिलकिया में चुनावी समीकरण लगातार बदलता दिख रहा है। पूर्व में भाजपा कार्यकर्ता बृजेश ध्यानी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं तो वहीं दूसरी और समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अब्दुल गफ्फार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपनी बहू निर्दलीय प्रत्याशी सकीना बेगम के साथ कांग्रेस प्रत्याशी योगिता गोस्वामी को समर्थन दिया, जिसके चलते भाजपा का समीकरण बिगड़ता दिखाई दे रहा है।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने उनका फूल मालाएं डालकर स्वागत करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में अबकी बार कांग्रेस प्रत्याशियों की शानदार जीत होगी। उन्होंने कहा कि जनता अबकी बार बदलाव चाह रही है।

इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष भवन शर्मा, योगिता गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, घनश्याम गिरी, फारुक खान, हरदीप सिंह, चांद खान, प्रताप सिंह, हरदीप सिंह, यूनुस सैफी आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles