spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

जगह-जगह योग कर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोतवाली रोड स्थित धर्मशाला मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने धर्मशाला कमेटी पदाधिकारियों के साथ मिलकर योग कर योग दिवस मनाया।

यहां निकेश अग्रवाल, हरीश ग्रोवर, एसपी शर्मा, राजाराम राजपूत, नीरज अग्रवाल, सौरभ गोयल, सौरभ गर्ग, आशीष चौबे, गुरनाम सिंह, अनुज कुमार, पवन शर्मा, गीता चौहान, ममता अग्रवाल, चंचल अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

वहीं, पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में योग दिवस मनाया गया। इंटर कॉलेज परिसर में हुए योग दिवस कार्यक्रम में व्यापार मंडल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष को पूर्व के योग दिवस का फोटो भेंट किया गया।

यहां कॉलेज प्रवंधक पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा, बाबू सिंह शाक्य, निशांत अरोड़ा, दीपक कुमार, प्रभादेवी, नवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योग किया। यहां रचना अरोड़ा, राजकुमार गुप्ता, स्कूल अध्यक्ष सोहन सिंह सहोता, संपरीत सहोता, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

बलदेव सिंह इंटर कॉलेज में विश्व योग दिवस मनाया गया। यहां प्रबंधक मुकेश चौहान, प्रधानाचार्य मोहन सिंह भंडारी, डोली चौहान, स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल न्यायालय जसपुर में सिविल जज मनोज सिंह राणा द्वारा योगाभ्यास कराया गया, जिसमें सिविल जज मनोज सिंह राणा ने योग के विषय पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता राजवीर सिंह, संदीप शर्मा, अनिल जोशी, पीएलबी टीम से वीर सिंह गौतम, आदेश कुमार, संगीता रानी, मुनेश, लता रानी, सोनू कुमार तथा कोर्ट स्टाफ से सुरेश बाबू, स्टेनो नाजिम, पीयूष बाबू, अरविंद बाबू, मिथिलेश, सुनील कुमार, एपीओ गोवर्धन सिंह उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त नगर व क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर लोगों ने निजी संस्थाओं, प्रतिष्ठानों एवं घरों में योग कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles