spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

1 किलो 616 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

मुनस्यारी (महानाद) : उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे ड्रग्सदृफ्री देवभूमि अभियान के तहत कुमाऊं की एएनटीएफ यूनिट ने अंतराज्यीय ड्रग तस्कर को लाखों की चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्थानीय पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ के मुनस्यारी से अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर उत्तम सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी साईपोलो मुनस्यारी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 किलो 616 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है। उत्तम सिंह पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा।

सीओ सुमित पांडे ने बताया कि उत्तम सिंह यह चरस अपने गांव में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। एएनटीएफ की ओर से तस्कर उत्तम सिंह के खिलाफ थाना मुनस्यारी में एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजाकृत कराया गया है।

सीओ ने बताया कि एएनटीएफ यूनिट अब तक भारी मात्रा में चरस, स्मैक, अफीम बरामद कर तस्करों को जेल भेज चुकी है। नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

एएनटीएफ कुमायूँ यूनिट में निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार के अलावा जिला पिथौरागढ़ पुलिस से एसआई भुवन चंद्र मासीवाल, एसआई हेमचंद तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कन्याल, आनंद खनका, गोविंद सिंह, सोनू कार्की, प्रेम सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles