spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्या की मौत के मामले में पति के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

रुद्रपुर (महानाद) : नगर की पॉश कॉलोनी ओमेक्स में फंदे पर लटकी मिली रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्या पायल भारती की मौत के मामले में पंतनगर पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

करनाल, हरियाणा निवासी मृतका पायल भारती के पिता ज्ञान सिंह ने पंतनगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी पायल की शादी मई 2007 में करनाल में सुयोग भारती के साथ सम्पन्न हुई थी। शादी से पहले सुयोग के मां-बाप ने सुयोग के एमबीए और एलएलबी करने की बात कही थी। उन्होंने शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद उन्हें पता चला कि लड़के के बारे में बताई गई सभी बातें झूठ थीं। शादी के बाद दामाद हर रोज शराब पीकर पुत्री को पैसे के लिए परेशान करता। दामाद आज तक बेरोजगार है। उनका दामाद पुत्री को फोन भी नहीं करने देता था।

ज्ञान सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री बताती थी कि सुयोग मैचो में भी पैसा लगाता है और उसके सारे रुपए ले लेता था। जिससे वह परेशान रहती थी। 28 अक्टूबर की रात एक बजे उनके समधी सुंदर सिंह भारती का फोन आया कि तुम्हारी पुत्री की मौत हो गई है। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पंतनगर एसएचओ आरएस डांगी ने बताया कि ज्ञान सिंह की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles