spot_img
spot_img
Saturday, October 10, 2026
spot_img

काशीपुर पुलिस उतरी सड़कों पर तो दिखा ई-रिक्शा का जाम, फिर…

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आगामी त्योहारों के मद्देनजर काशीपुर पुलिस ने आज मेन बाजार में पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान पुलिस को वह दिख गया जिससे आम जनता लगातार त्रस्त है। जी हां, पैदल गश्त करने पर पुलिस को दिख गया कि ई-रिक्शा के कारण शहर में कितना जाम लगता है और फिर पुलिस ने 1 दर्जन से ज्यादा ई-रिक्शाओं के चालान काट दिये।

आपकों बता दें कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली काशीपुर पुलिस सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा नगर के मुख्य मार्गों और मेन बाजार में पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया गया। त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

पुलिस ने काशीपुर के मेन बाजार एवं तिराहों/चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दर्जन से ज्यादा ई-रिक्शा के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की।

विदित हो कि मेन बाजार में ई-रिक्शा के अनियंत्रित प्रवेश एवं निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन न करने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन, व्यापारियों एवं बाजार में आने वाले ग्राहकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए पुलिस ने आज 1 दर्ज से ज्यादा ई-रिक्शाओं के चालान काट दिये।

काशीपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे मेन बाजार में निर्धारित यातायात व्यवस्था एवं प्रतिबंधों का पालन करें तथा प्रतिबंधित समय में बाजार क्षेत्र में प्रवेश न करें। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ई-रिक्शा को रोकने एवं निर्धारित मार्गों पर संचालित कराने की कार्रवाई की जाती है, जिसका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।

काशीपुर पुलिस का संदेश
‘आपका सहयोग, शहर को जाम से मुक्ति का प्रयास।’ – समस्त ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही सवारी बैठाएं एवं उतारें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles