spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

जैथरा पुलिस ने गिरफ्तार किये 9 वारंटी

रजनेश सिंह
जैथरा (महानाद) : एसएसपी एटा द्वारा चलाए गये वांछित एवं वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान मे थाना जैथरा पुलिस ने 9 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है ।

आपको बता दें कि एसएसपी एटा श्याम नरायाण सिंह द्वारा चलाये गये वांछित एवं वारंटी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत एएसपी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एवं सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर के निकट निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 8.09.2024 को वांछित वारण्टी गिरफ्तारी अभियान चल रहा है। उक्त क्रम में पुलिस द्वारा 9 वारंटी जिसमें 82 व 83 सीआरपीसी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

1. मेघनाथ पुत्र नाथूराम निवासी वनार, थाना जैथरा, एटा सम्बन्धित केस नंबर 833/21 धारा 323 आईपीसी 83 सीआरपीसी।
2. रामवीर पुत्र सियाराम निवासी नगला मनिका, थाना जैथरा, एटा सम्बन्धित केस नं. 10273/20 धारा 60 अबकारी अधि0।
3. जयकेश पुत्र रामस्वरूप निवासी जनता इण्टर कालेज गली, धुमरी, थाना जैथरा, एटा केस नं. 503/21 धारा 138वी अधि0।
4. अजय पुत्र स्व. उमेश गुप्ता निवासी धुमरी, निकट जनता इण्टर कालेज, थाना जैथरा, एटा केस नं. 431/21 धारा 138 वी अधि0।
5. भीकम सिंह पुत्र रामदीन निवासी ग्राम सर्रा, थाना जैथरा, एटा केस नं. 401/15 धारा 135/138 वि0 अधि0।
6. राजकुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी कसा, थाना जैथरा, एटा केस नं. 131/15 धारा 323/324/504 आईपीसी।
7. राहुल पुत्र रामनिवास निवासी कसा, थाना जैथरा, एटा केस नं. 131/15 धारा 323/324/504 आईपीसी।
8. विनोद पुत्र शिवराज निवासी नगला मोहन, थाना जैथरा, एटा केस नं. 22849/23 धारा 147/427/504/506 आईपीसी।
9. अंशुल पुत्र सुरेश निवासी नगला मोहन, थाना जैथरा, एटा केस नं. 22849/23 धारा 147/427/504/506 आईपीसी।

पुलिस टीम में एसआई देवेन्द्र कुमार, संदीप राणा, कपिल कुमार, सद्दाम हुसैन, हे.कां. अनिल चौहान, कां. राजू बघेल, मधुसुदन, संजय सिंह, मुकेश कुमार, रवेन्द्र कुमार तथा दुर्गेन्द्र ठाकुर शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles