spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

जामिन और जुनैद दिल्ली से बाइक चोरी कर चला रहे थे काशीपुर में, चढ़ गये एसओजी के हत्थे

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): दिल्ली से बाइक चोरी कर उसकी नं. प्लेट बदलकर काशीपुर में चला रहे दो युवकों को चोरी की 3 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा चलाये जो रहे अपराधों की रोकथाम के अभियान के तहत काशीपुर एसओजी टीम द्वारा थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत गश्त करते हुऐ दो युवकों जामिन फैसद उर्फ अमन पुत्र फैसद मसूद उर्फ हकीम, निवासी गंगेबाबा रोड, काशीपुर तथा जुनैद पुत्र अब्दुल वहीद निवासी अल्ली खां, काशीपुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास फर्जी नम्बर प्लेट लगी 3 मोटरसाईकिलें बरामद की गयीं।

पूछताछ व तस्दीक पर उपरोक्त बरामद मोटरसाईकिलें दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी होना पाया गया। अभियुक्तगणों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रच मोटरासाईकिलों को दिल्ली से चोरी कर उनकी मूल नम्बर प्लेटों को नष्ट कर उन पर छल करने के प्रयोजन से कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर उन्हें असली की तरह उपयोग कर धन उपार्जन हेतु खरीद फरोख्त की जा रही थी। दोनों युवकों के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में धारा 411/413/420/467/468/471/120बी आईपीसी व धारा 41/102 सीआरपीसी का अभियोग पंजीकृत करवाया गया है। बरामद मोटर साईकिल के सम्बन्ध में दिल्ली पुलिस को उचित माध्यम अवगत कराया जायेगा।

टीम में एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट, दीपक कठैत, राजेश, विनय, दीवान आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles