spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

जन विश्वास रैली का नगर में हुआ भव्य स्वागत

गोविंद शर्मा
देवबंद (महानाद) : भाजपा की जन विश्वास यात्रा के नगर में पहुंचने पर लोगों ने फूलों की वर्षा करके जोरदार स्वागत किया।

मुजफ्फरनगर से देवबंद पहुंची जन विश्वास यात्रा का मंगलोर पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस जन विश्वास यात्रा में अभूतपूर्व नजाराई देखने को मिला कि बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया और जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर स्कूल के बच्चों ने भी घोष वादन करके सबका मन मोह लिया।

हालांकि जन विश्वास यात्रा नगर देवबंद में अपने निर्धारित समय से 3 घंटे लेट पहुंची, लेकिन फिर भी सभी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद जन विश्वास यात्रा देवबंद से सहारनपुर के लिए रवाना हो गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles