spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

काशीपुर : जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाओ, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करो – भारत जोड़ो आंदोलन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने तथा मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर एकज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट के द्वारा राष्ट्रपति को भेजा।

ज्ञापन में भारत जोड़ो आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि समाज सुधारक एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अश्वनी उपाध्याय, कर्नल आरएसएन सिंह (पूर्व रॉ आफिसर) , जनरल जीडी बख्शी एवं पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ द्वारा भारत छोड़ो आन्दोलन की उन्नासीवीं वर्षगांठ पर 8 अगस्त 2021 को नई दिल्ली में जन्तर-मन्तर पर राष्ट्रहित में ‘भारत जोड़ो आन्दोलन’ का आयोजन किया जा रहा है। भारत जोड़ो आन्दोलन, काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड) इस आन्दोलन का पूर्ण समर्थन करती है एवं अपील करती है कि –

1. भारतवर्ष की अनियंत्रित होकर बढ़ रही जनसंख्या को रोकने हेतु ठोस जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाये।
2. गैरकानूनी रूप से चल रहे धर्मान्तरण को रोकने के लिये प्रभावी धर्मान्तरण विरोधी कानून लागू किया जाये। जिसमें यदि कोई व्यक्ति अपना धर्म परिवर्तन कर लेता है तो उसको अनूसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति अथवा पिछड़े वर्ग के आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिये।
3. एक देश एक कानून को पूरे भारतवर्ष में लागू किया जाये।
4. समान नागरिक संहिता को लागू किया जाये।
5. सशक्त घुसपैठ नियंत्रण कानून बनाकर लागू किया जाये।
6. हर हिन्दू की व्यक्तिगत सम्पत्तियों एवं हिन्दुओं की धार्मिक व सामाजिक सम्पत्ति की सुरक्षा हेतु मुस्लिम वक्फ बोर्ड की तरह हिन्दू व्यक्तिगत, धार्मिक एवं सामाजिक सम्पत्ति सुरक्षा कानून बनाकर लागू किया जाये।
7. पूरे भारतवर्ष में समान शिक्षा कानून लागू किया जाये।
8. महिला सुरक्षा हेतु सशक्त कानून बनाकर लागू किया जाये।
9. गौरक्षा कानून को प्रभावी तरीके से लागू किया जाये यदि कोई गौकशी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध धार्मिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिये मृत्यु दण्ड का प्रावधान किया जाये ।
10. अंग्रेजांे द्वारा 1863 में बनाया गया कानून, जिसमें मंदिरों की आय पर सरकार का नियंत्रण है, को निरस्त किया जाये तथा समस्त मन्दिरों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त किया जाये।
11. भारत के पुराने, निष्प्रभावी एवं अंग्रेजों के द्वारा बनाये गये हिन्दू विरोधी कानूनों को निरस्त किया जाये।

इस मौके पर प्रभाकर सारस्वत, अश्वनी शर्मा, एड. कृष्ण कुमार अग्रवाल, विपिन अग्रवाल एड., विद्यार्थी भैया, सुशील पाठक, गुरविंदर सिंह चंडोक, डॉ. महेश अग्निहोत्री, आरपी राय, दयाशंकर, सनत पैगिया, एड. शरद चंद, करन भारद्वाज आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles