spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने पर गिरफ्तार हुआ अनिकेत

कोतवाली घेराव के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पुलिस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने वाले युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

आपको बता दें कि दिनांक 19.2.2026 को विमल सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ कोतवाली का घेराव कर तहरीर देकर बताया कि अनिकेत नाम के लड़के ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर को अपशब्दों से अपमानित करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की है, जिससे क्षेत्र के लोगो में बेहद आक्रोश है, उन्होंने अनिकेत के विरुद्ध कार्यवाही की करने की माँग की थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में धारा 298/299 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उक्त घटन ाका संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वाराअभियुक्त के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही किए जाने के आदेश पारित किए। एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ बाजपुर बाजपुर के निर्देशन में घटना से आहत लोगों से वार्ता का कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया, जिसके उपरांत अपशब्दों से भावनाये आहत कर क्षेत्र की शांति भंग करने के जुर्म में अनिकेत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles