जसपुर (महानाद) : एक युवती ने अपने ससुरालवालों पर उसकी शादी एचआईवी (HIV) पीड़ित युवक से कराने व दहेज में कार मांगने व घर खर्च के लिए रुपये न देने का आरोप लगाया है।
जसपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दिनांक 2.03.2025 को बिजनौर जिले के एक कस्बे में हुई थी। उसके परिजनों ने शादी में बुलेट मोटरसाईकिल व ढाई लाख रुपये नकद, सोने व चाँदी के आभूषण, कूलर, टीवी, फ्रिज, बैड, बड़ा सोफा सेट, बड़ा सन्दूक आदि सामान दिया था, लेकिन उसका पति विशाल दस सामान से खुश नहीं था, उसकी मां सोमती देवी व छोटा भाई विकास आये दिन उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे व उसके साथ अनेकों बार मारपीट करी और घरेलु खर्च भी उसे नहीं दिया जाता था। उसके साथ आये दिन गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।
युवती ने बताया कि विशाल शादी से पहले ही नोएडा में नौकरी करता है उसकी आय 80,000 रुपये प्रतिमाह हैं। लेकिन वह उसे खर्चे के नाम पर कुछ नहीं देता है, वह अपनी ससुराल में जैसे-तैसे अपना समय काटती रही हैं। जब कि उसका पति नोएडा में किसी लड़की के साथ जीवन यापन कर रहा है। उसका पति एचआईवी (HIV) पोजेटिव है। इस बिमारी का पता उसे तब चला जब उसके पति जाँच परीक्षण कराया गया।
युवती ने बताया कि दिनाक 05.02.2026 को उसके पति व ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।उन्होंने उससे कहा कि हम तुझे अपने घर के अन्दर आने नहीं देंगे, क्योकि तुम लोगों ने शादी में कार नहीं दी। वह जसपुर में किराये के मकान में रह रही है। उसके ससुरालिये उसके घर पर अनेक बार आकर उसे धमकी देकर चले गये हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर उक्त लोगों के खिलज्ञफ दहेज एक्ट की धारा 3, 4, बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352, 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई हरीश राम के हवाले की है।



