spot_img
spot_img
Tuesday, November 10, 2026
spot_img

जसपुर : कब होगा दहेज के दानव का अंत? दहेज के लिए कर रहे युवती को परेशान

जसपुर (महानाद) : समाज के लिए दहेज एक ऐसा दानव बन चुका है जो आये दिन किसी न किसी युवती को अपना शिकार बनाता रहता है। हम कितने ही मॉडर्न हो गये लेकिन दहेज के दानव का अंत होता नहीं दिखता। पुलिस ने दहेज के एक औैर मामले में पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौ. नत्था सिंह, जसपुर निवासी हिमांशी पुत्री सुभाष सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 28.04.2021 को उसकी शादी विपिन कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सुरजननगर, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में उपहार स्वरूप काफी दान दहेज किया था।

हिमांशी ने बताया कि शादी में दिये गये सामान से उसके पति विपिन कुमार, ससुर वीरेन्द्र सिंह पुत्र लल्लू सिंह, सास गुड्डी देवी पत्नी वीरेन्द्र सिंह, ननद चंचल व शिवानी, देवर बॉबी व कम दहेज देने के ताने देते रहते थे और पांच लाख रुपये नकद व एक मारूती कार की मांग लगातार करते रहते थे और आये दिन उसके साथ मारपीट करते रहते थे तथा मानसिक व शारारिक उत्पीड़न करते थे।

हिमांशी ने बताया कि कि इसी बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के जन्म के बाद से ही उक्त सभी ससुरालवालों ने पुत्री पैदा होने के ताने भी देने शुरू कर दिये और उसके साथ पहले से भी अधिक दुव्यर्वहार करना शुरू कर दिया। उसे दो-दो दिन तक भूखा प्यासा कमरे में बन्द कर देते थे। वह लोक लाज के कारण उक्त लोगों के सारे जुर्म सहती रही और इसी प्रकार अपना जीवन व्यवतीत करती रही।

हिमांशी ने बताया कि उसके बाद उसके पति व ससुराल वालों ने और अधिक मारपीट करना व दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे जलाकर मारने की कोशिश की, जिसकी निशानदेही उसके बायें हाथ पर आज भी मौजूद है।

हिमांशी ने बताया कि उसने पूर्व में दिनांक 18.11.2022 को जन सुनवाई के माध्यम से घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करायी थी जिस पर कोई सुनबाई आज दिन तक नही हुई। तब उसने महिला हैल्प लाईन, काशीपुर में शिकायत की, तो महिला हैल्प लाईन काशीपुर में दोनो पक्षों के साथ सुलह समझौता करके उसे उसके पति के साथ भेज दिया था। परन्तु उसके बाद भी उसके पति व उसके ससुराल वालों ने पुनः उसके साथ मारपीट करते हुये दहेज की मांग शुरू कर दी, और दहेज न मिलने पर उसे व उसकी पुत्री तथा उसके मायके वालों को जान से मारने की धमकी देते रहे और किसी झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देते है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

हिमांशी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विपिन कुमार, वीरेन्द्र सिंह, गुड्डी देवी, चंचल, शिवानी और बॉबी के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा 3, 4, बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई प्रियांशु जोशी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles