spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर में बनेगा भाजपा का विधायक : राज्य मंत्री मुकेश कुमार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : राज्य मंत्री एवम् अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के प्रथम बार जसपुर आगमन पर भाजपाइयों एवं क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया।

रविवार को देहरादून से जसपुर पहुंचे राज्यमंत्री अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड मुकेश कुमार के प्रथम बार जसपुर पहुंचने पर रायपुर बॉर्डर पर क्षेत्रवासियों एवं भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया। अध्यक्ष का काफिला रायपुर, नादेही चीनी मिल, राजपुर, महुआडाबरा होते हुए जसपुर पहुंचा। जहां से ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, ठाकुर मंदिर, मेन बाजार, कोतवाली रोड होते हुए सुभाष चैक स्थित मिलन वेंकट हॉल पहुंचा। जहां बड़ी तादाद में भाजपाइयों ने बड़ी फूल माला डालकर उनका स्वागत किया।

नगर पंचायत महुआडाबरा निवासी मुकेश कुमार को अध्यक्ष राज्य मंत्री अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी तथा एक सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि जसपुर क्षेत्र के लिए मुकेश कुमार के अध्यक्ष बनाने पर क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 और विधानसभा में मजबूती मिलेगी। मुकेश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। मुकेश कुमार ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसको वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में जसपुर में भाजपा का विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया तथा संगठित होकर आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का भाजपाइयों से आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज पाल, ओबीसी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलराम तोमर, चेयरमैन महुआडाबरा गायत्री देवी, राम मेहरोत्रा, शीतल जोशी, प्रीतम सिंह, फकीर चंद टम्टा, बीपी सिंह, ग्राम प्रधान पूरनपुर बृजेश कुमार, अभिषेक, चेतन, रविंदर, प्रदीप गोयल, बृजेश चैहान, गौरव प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles