spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

क्रिकेटर मौहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने किसके नाम का लगाया सिंदूर?

मुंबई (महानाद) : क्रिकेटर मौहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां और उनके बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा है। हसीन जहां ने शमी व उनके उनके परिवार पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। अब हसीन जहां ने अपनी मांग में सिंदूर लगाकर तस्वीर शेयर की है जिसने सबको हैरत में डाल दिया है।

हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह नीले रंग की साड़ी पहने हुए हैं। इस तस्वीर में हसीन जहां सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। हसीन जहां ने अपनी पोस्ट में कैप्शन लिखा है – सब्र की उंगली पकड़ कर हम इतना चले कि रास्ते हैरान रह गए। अब लोग इस फोटो पर कमेंट्स कर जानना चाह रहे हैं कि ये सिंदूर किसके नाम का है?

बता दें कि क्रिकेटर मौ. शमी और हसीन जहां का अभी तलाक नहीं हुआ है और हसीन जहां पारिवारिक विवाद के चलते अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं। मौहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी 7 अप्रैल 2014 में हुई थी। इसके कुछ समय बाद हसीन जहां ने शमी पर दूसरी औरतों के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया था। हसीन जहां ने शमी पर उनका बलात्कार करने का आरोप भी लगाया था।

बताते हैं कि जब हसीन 10वीं क्लास में पढ़ती थीं तो उन्हें एक दुकानदार से प्यार हो गया था, जिसका नाम शेख सैफूद्दीन था। हसीन जहां ने परिवार के खिलाफ जाकर 2002 में सैफूद्दीन से शादी कर ली थी, लेकिन ये शादी ज्यादा वक्त नहीं चल सकी। हसीन और सैफूद्दीन का 2010 में तलाक हो गया था। हसीन और सैफूद्दीन के 2 बच्चे भी हैं, जो अपने पिता के पास रहते हैं। सैफूद्दीन से तलाक के बाद 2012 में हसीन जहां चीयरलीडर बन गईं और इसी दौरान उनकी और मौहम्मद शमी की पहली मुलाकात हुई। पहली मुलाकात से ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और डेटिंग शुरू कर दी और बाद में शादी कर ली। इन दोनों की एक बेटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles