spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

जसपुर में श्रद्धालुओं ने लिया श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान

कथावाचक मनोज जी महाराज ने बताया दान का महत्व

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दूसरे दिन की कथा श्री धर्मशाला मंदिर जसपुर में संपन्न हुई।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आज द्वितीय दिवस के अवसर पर सहारनपुर से पधारे मनोज व्यास जी महाराज ने कलयुग में दान की महिमा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सेवा, सिमरन, सत्संग कलयुग में अति आवश्यक हैं। लेकिन दान के प्रभाव से हम अनेक पापों से मुक्त हो सकते हैं। प्राणी मात्र को किसी को कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए। पाप से बचना चाहिए और पाप से हमें भागवत कथा ही बचा सकती है।

यहां बता दें कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का आयोजन दिनांक 22 सितंबर से 28 सितंबर तक रोजाना शाम को 3 बजे से 6 वजे तक कथावाचक मनोज जी महाराज सहारनपुर वालों के श्रीमुख से धर्मशाला मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है।

दूसरे दिन की कथा में रमेश ग्रोवर, त्रिलोक अरोरा, हरीश ग्रोवर, सतीश ग्रोवर, अतुल बंसल, विनोद दुआ विमल अग्रवाल, महेंद्र अरोरा, राकेश खुराना, सुरेश अरोरा, सतीश अरोरा, विनोद ठुकराल, हरिओम सिंह, आशा रानी, गीता खुराना, सिया ग्रोवर, दीक्षा दुआ, अनीता नारंग, रजनी, माया अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, सोनिया, सुमित्रा, सरिता, सविता, साक्षी ठुकराल, ममता, पूजा, पूनम, रचना, अर्चना समेत बड़ी संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं भक्तों ने श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञान प्राप्त किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles