पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : विधायक आदेश चौहान ने विधायक निधि से करीब 21 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बहेड़ी, हजीरों और पतरापुर में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ कर ग्रामीणों को विकास कार्यों की सौगात दी।
बहेड़ी में अमरजीत सिंह के घर से गुरुद्वारे तक सीसी टाइल्स सड़क का लोकार्पण किया गया। वहीं हजीरों में मुख्य सड़क से जसवंत के घर तक सीसी टाइल्स सड़क का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा पतरापुर में मेन रोड से भूरे अहमद के घर तक खड़ंजा निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक ने किया।
इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
इस मौके पर अमरजीत सिंह, भूरे, राजीव चौहान, बलवंत सिंह, शैलेंद्र गहलोत, जसविंदर, इलियास, जाहिद हुसैन, सर्वेश चौहान आदि मौजूद रहे।



