spot_img
spot_img
Saturday, September 12, 2026
spot_img

ममता मेहरोत्रा निर्विरोध बनीं जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पीसीयू चैयरमैन एवं भाजपा नेता राम मेहरोत्रा की पत्नी ममता मेहरोत्रा जिला सहकारी बैंक उधम सिंह नगर की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने कल 10 सितंबर को ममता मेहरोत्रा को जिला सहकारी बैंक उधम सिंह नगर के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। आज किसी और द्वारा नामांकन न किये जाने के फलस्वरूप ममता मेहरोत्रा जिला सहकारी बैंक उधम सिंह नगर की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं।

ममता मेहरोत्रा के अध्यक्ष बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने बाजपुर रोड एक निजी होटल में ममता मेहरोत्रा व भाजपा नेता राम मेहरोत्रा का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व मेयर उषा चौधरी, मत्स्य अभिकरण उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, ईश्वर गुप्ता, अभिषेक गोयल, डॉ. गिरीश तिवारी, इंतजार हुसैन, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद बीना गुप्ता, पार्षद रवि प्रजापति सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles