जसपुर : 9 दिसम्बर को होगा निरंकारी सतगुरू का दिव्य आगमन

0
564
निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज

जसपुर (महानाद) : विश्व बंधुत्व एवं ब्रह्मज्ञान की दिव्य ज्योति को प्रसारित करने हेतु एवं निरंकारी राजपिता का दिव्य आगमन जसपुर शहर के आवास विकास प्रांगण में होने जा रहा है। इस सूचना से सभी भक्तों में अत्यंत उत्साह का वातावरण है। सभी अपने सतगुरु के दिव्य दर्शनों के लिए लालायित है और पलकें बिछाए हुए इस पावन बेला की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

जसपुर के ज़ोनल इंचार्ज राज कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन दिनांक 9 दिसम्बर, दिन शनिवार, प्रातः 11 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक आवास विकास के मैदान में पतराम पुर रोड, जसपुर में किया जा रहा है।

Advertisement

स्थानीय ज़ोनल इंचार्ज ने मिशन के विषय में बताते हुए कहा कि निरंकारी मिशन का वास्तविक उद्देश्य यही है कि इस निरंकार से इकमिक होकर प्रतिपल पूर्ण समर्पित भाव से एक भक्ति भरा जीवन जीना है। इस कल्याणकारी संत समागम का उद्देश्य ‘समस्त संसार एक परिवार की सुंदर भावना का उदाहरण प्रस्तुत कर समूची मानव जाति को वसुधैव कुटुम्बकम के सूत्र में बाँधना है। इस विशाल निरंकारी संत समागम में मानवता हेतु दिये जा रहे दिव्य संदेश से लाभ लेने हेतु जसपुर एवं आसपास के स्थानीय और दूर दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में साध संगत और नगरवासी जन सम्मिलित होने जा रहे हैं जिनका उत्साह देखते ही बनता है।

यह जानकारी स्थानीय निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here