बिग ब्रेकिंग : करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

0
786

जयपुर (महानाद) : राजस्थान से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर पर 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। घटना में एक हमलावर बदमाश भी घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जयपुर में नाकाबंदी कर दी है।

मामले की जानकारी देतेहुए जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1ः45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर आये दो बदमाशों ने गोगामेड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद गोगामेड़ी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी केअनुसार इस घटना को चार बदमाशों ने अंजाम दिया था। हमले के बाद दो बदमाश बाइक से भागे और दो बदमाशों ने स्कूटी सवार नवीन को गोली मारकर स्कूटी छीनी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चारों बदमाशों में से दो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here