spot_img
spot_img
Thursday, October 22, 2026
spot_img

झूठी है देहरादून में आगामी 10 दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद होने की सूचना

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : पुलिस सोशल मीडिया पर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसंबर तक इंटरनेट बंद होने की झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

उक्त जानकारी देते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि देहरादून में आयोजित किये जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक भ्रामक मैसेज प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है।

उक्त मैसेज पूर्णतः भ्रामक है तथा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किसी भी टेलीकॉम कंपनी की कोई भी सेवाएं बाधित नहीं की जा रही हैं। दून पुलिस द्वारा उक्त भ्रामक सूचना को प्रसारित करने वाले अराजक-तत्वों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी ने आम-जनमानस से अनुरोध किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही इस प्रकार की किसी भी भ्रामक सूचना को प्रचारित-प्रसारित करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles