पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के आदेश के अनुपालन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जसपुर पुलिस ने 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 160 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
आपको बता दें कि जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसपी क्राइव व एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह के निर्देशन तथा सीओ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 160 लीटर अवैध कच्ची शराब मय दो मोटर साइकिल के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने सूरज सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम कालियावाला, बूटा सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम तीरथ नगर, भोगपुर डाम, गेन्दा सिंह पुत्र बली सिंह निवासी ग्राम देवीपुरा, लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्की पुत्र काली सिंह निवासी ग्राम बाबरखेड़ा, स्योहारा, जनपद बिजनोर को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर दिया।
पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाण्डेय, एसआई संतोष देवरानी, ललित सिंह दिगारी, गोविन्द सिंह मेहता, राजेंद्र प्रसाद, हे.कां. शैलेन्द्र सिंह मेहता, किशोर गिरी, कां. अशोक सिंह, अरुण कुमार, हेमचन्द्र फुलारा, विपिन चन्द्र, सुभाष चन्द्र आदि शामिल थे।



