spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

जसपुर : सनातन धर्म रक्षा समिति ने साई मंदिर प्रांगण में किया सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सनातन धर्म रक्षा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को मौहल्ला चौहान स्थित साई मंदिर प्रांगण में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का पाठ बड़े भक्तिमय स्वरूप के साथ संपन्न हुआ। जिसमें दर्जनों सनातन धर्म प्रेमियों ने सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ कमाया। सुंदर कांड के अंत में विभुधेश शर्मा द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।

आपको बता दें कि सनातन धर्म रक्षा समिति द्वारा प्रत्येक सप्ताह श्री सुंदरकांड का पाठ अलग-अलग जगह पर एक दूसरे के सहयोग द्वारा कराया जाता है। सनातन धर्म रक्षा समिति के सदस्य नीलकमल शर्मा ने बताया कि नगर निवासी कोई भी भक्तगण किसी भी मंदिर या अपनी जगह बताकर वहां पर समिति के सदस्यों के सहयोग से सुंदरकांड का पाठ करवा सकता है।

सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड के पाठ को भव्य बनाने में पवन वर्मा, विमल अग्रवाल, ललित शर्मा, राजुल जैन, नितेश जैन, सचिन, हिमांचल चौहान, राजेंद्र चौहान, ऋषिपाल, महादेव, अवनीश चौहान, नेमीशरण शर्मा, प्रेम कुमार, शोभित अग्रवाल, विजय रहेजा आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles