spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

जिला एथलेटिक्स संघ ने पदमश्री उड़न सिख मिल्खा सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उड़न सिख मिल्खा सिंह के निधन पर आर्य नगर स्थित जिला एथलेटिक संघ कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विजेंद्र सिंह चैधरी ने मिल्खा सिंह के साथ अपनी मुलाकात के संस्मरण एवं उनकी खेल उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
शोक व्यक्त करने वालों में उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के चेयरमैन विजेंद्र चैधरी, जिला एथलेटिक्स संघ के संरक्षक पूर्व कोतवाल विजय चैधरी, अध्यक्ष अनिल सारस्वत, उपाध्यक्ष सरफराज चैधरी, कोषाध्यक्ष अरविंद वर्मा, संयुक्त सचिव मौहम्मद रफी एवं ऋचा गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles