spot_img
spot_img
Thursday, February 5, 2026
spot_img

काशीपुर : कल 3 जनवरी से फिर से शुरु होगा अग्रवाल सभा में कोविड वैक्सीनेशन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : श्री अग्रवाल सभा में 21 दिसंबर से बंद पड़ा निःशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कल 3 जनवरी 2022 से फिर से शुरु होने जा रहा है।
अग्रवाल सभा के महामंत्री अभिषेक गोयल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कल 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 18 साल से ऊपर के व्यक्ति को कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज दी जायेगी।
अभिषेक गोयल ने लोगों से अपील की है कि वैक्सनेशन के लिए कृपया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर आयें।
बता दें कि विगत 29 अप्रैल 2021 को तत्कालीन संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल द्वारा श्री अग्रवाल सभा में वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया गया था। 8 महीने तक चले उक्त कैंप में लगभग 80,000 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles